बुधवार, 8 जुलाई 2026

VOLUME V : ‘PRAGATI’ Project : A National Initiative for Agricultural Development // VB-G RAM G (Viksit Bharat – Guarantee for Rural Assets and Mission for Growth) Act, 2025

 

Abhishal

Current Law GS

( Useful for CSE , State CSE , Judicial Exam & Other Exams )

~~~~~

VOLUME  V  :   TOPICS

~~~~~

'प्रगति' परियोजना : कृषि विकास के लिए एक राष्ट्रीय पहल

‘PRAGATI’ Project : A National Initiative for Agricultural Development

~~~~~

VB-G RAM G

(विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन - ग्रामीण) अधिनियम, 2025

VB-G RAM G

(Viksit Bharat – Guarantee for Rural Assets and Mission for Growth) Act, 2025

~~~~~

 

Abhishal Prakashan, Prayagraj

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

 

 

 

~~~~~

'प्रगति' (PRAGATI) परियोजना

 (कृषि विकास के लिए एक राष्ट्रीय पहल)

~~~~~

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समावेशी और टिकाऊ कृषि विकास के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'प्रगति' (PRAGATI) का  07 JUL 2026 को शुभारंभ किया । इसका मुख्य उद्देश्य 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाकर देश के 20 लाख छोटे और सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका में व्यापक सुधार लाना है।

प्रारंभिक चरण में यह परियोजना मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम एवं झारखंड में लागू होगी। इस बहु-साझेदार गठबंधन में एसबीआई फाउंडेशन, गेट्स फाउंडेशन और पेप्सिको फाउंडेशन जैसी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक, मशीनीकरण और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के जरिए खेती की लागत को घटाना है। इसमें पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैल्यू एडिशन, बागवानी, पशुपालन और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें 'कृषि सखियों' और महिला उद्यमियों की अहम भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रमुख लक्ष्य किसानों की आय में कम से कम 30% की वृद्धि, मुख्य फसलों (धान, मक्का, आलू) की उपज में 15-20% का वृद्धि और 20% किसानों को पुनर्योजी कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। ।

मुख्य बिंदु और लक्ष्य:

आय और उपज में वृद्धि: इस प्रोजेक्ट के जरिए किसानों की आय में न्यूनतम 30% वृद्धि और प्रमुख फसलों की उपज में 15-20% बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है।

 

सस्टेनेबल एग्रीकल्चर: कम से कम 20% किसानों के बीच पुनर्योजी कृषि पद्धतियों (Regenerative Agriculture) को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

महिला सशक्तिकरण: कार्यक्रम में "कृषि सखियों" और महिला उद्यमियों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जाएगा।

 

विविधीकरण व तकनीक: खेती की लागत घटाने के लिए ड्रोन, डिजिटल सलाह, मृदा स्वास्थ्य और मूल्य संवर्धन (Value Addition) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

महत्व :

 

यह भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र समर्थित कृषि-उद्यमिता कार्यक्रमों में से एक है। इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार सृजन, जलवायु-अनुकूल कृषि, महिला सशक्तिकरण तथा "विकसित कृषिसमृद्ध गांवविकसित भारत" के लक्ष्य को साकार करना है। विकसित भारत का सपना समृद्ध गांवों के बिना अधूरा है और प्रगतियोजना गांवों को आत्मनिर्भर व रोजगारयुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम है।

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

~~~~~

 

‘PRAGATI’ Project : A National Initiative for Agricultural Development

(Promoting Rural Agri-Entrepreneurship for Growth and Transformation Initiative)

~~~~~

The PRAGATI Project was launched on 7 July 2026 by Union Agriculture & Farmers’ Welfare Minister Shivraj Singh Chouhan. It is a national multi-stakeholder initiative aimed at strengthening 20,000 agri-entrepreneurs and improving the livelihoods of 20 lakh small and marginal farmers through inclusive, sustainable, and climate-resilient agriculture.

Key Objectives:

- Develop 20,000 rural agri-entrepreneurs to provide village-level agricultural services.

- Enhance farmers’ income, productivity, and market access.

- Promote value addition, crop diversification, processing, and agri-based entrepreneurship.

- Encourage mechanization, soil health management, digital advisory, and drone technology.

- Increase participation of women (Krishi Sakhis) and rural youth.

Implementation:

The programme will initially be implemented in Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Bihar, Maharashtra, Rajasthan, West Bengal, Assam, and Jharkhand. Agri-entrepreneurs will offer services such as soil testing, machinery support, financial linkages, market connectivity, and technical guidance.

Targets:

- Benefit over 20 lakh farmers.

- Promote regenerative agriculture among at least 20% of participating farmers.

- Increase farmers’ income by at least 30%.

- Improve yields of major crops like paddy, maize, and potato by 15–20%.

Significance:

PRAGATI aims to transform rural India by creating sustainable livelihoods, promoting climate-smart agriculture, and strengthening the rural economy. It is considered one of India’s largest private sector-led agri-entrepreneurship initiatives, supported by partners such as –

~ PepsiCo Foundation,

~SBI Foundation,

~Gates Foundation,

~IDH, Heifer International, EDF, SAFIA, AEGF, and TRIF.

        The initiative aligns with the vision of Viksit Bharat through developed agriculture and prosperous villages. 772026PIB  

------0-----             

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

~~~~~

VB-G RAM G

(विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन - ग्रामीण) अधिनियम, 2025

~~~~~

VB-G RAM G Act, 2025 पूरे भारत में 1 जुलाई 2026 से प्रभावी (लागू) हो गया है। इसी तारीख से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), 2005 को आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया गया है और उसकी जगह इस नए कानून ने ले ली है। इसका लक्ष्य केवल अकुशल मजदूरी प्रदान करना नहीं, बल्कि टिकाऊ संपत्ति का निर्माण करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करना है। यह योजना 'विकसित भारत 2047' के विजन को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण भारत के आर्थिक ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए लाई गई है।

VB-G RAM G का सारांश:

 

रोजगार के दिनों में वृद्धि: पहले मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार मिलता था, जिसे इस नए कानून के तहत बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।

 

न्यूनतम मजदूरी: पूरे देश में कम से कम 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है।

 

एग्री-पॉज (Agri-Pause) व्यवस्था: कृषि कार्यों में मजदूरों की कमी न हो, इसके लिए फसल की बुवाई और कटाई के पीक सीजन के दौरान साल में 60 दिनों तक सरकारी काम बंद रहेगा, ताकि मजदूर खेती पर ध्यान दे सकें।

 

डिजिटल निगरानी: कार्यों और बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड रखने के लिए 'विकसित भारत नेशनल रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर स्टैक' नामक एक नेशनल डेटाबेस बनाया गया है।

 

काम का दायरा: इस योजना के तहत चार मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है:

~ जल सुरक्षा (Water Security)

~ ग्रामीण सड़कें

~ आजीविका इन्फ्रास्ट्रक्चर (बाजार, भंडारण आदि)

~ जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले कार्य

 

भुगतान की समय-सीमा: मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर या अधिकतम 15 दिनों के भीतर करना अनिवार्य कर दिया गया है।

            मौजूदा मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के लिए, ई-केवाईसी (e-KYC) सत्यापित कार्ड नए 'ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड' जारी होने तक वैध रहेंगे।

------0-----             

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

 

 

~~~~~

VB-G RAM G  

(Viksit Bharat – Guarantee for Rural Assets and Mission for Growth) Act, 2025

~~~~~

The Viksit Bharat—Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin), or VB-G RAM G Act, 2025, officially came into force nationwide on July 1, 2026. On this date, the Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA), 2005, was formally repealed and replaced by this new framework. It is designed to align rural development with the broader 'Viksit Bharat 2047' (Developed India) vision, shifting the focus from basic relief to sustainable economic empowerment.

Key Features

 Increased Employment Days: The guaranteed annual employment has been increased from 100 days to 125 days per household.

Minimum Wage: It establishes a nationwide minimum wage floor of Rs 300 per day to ensure income stability.

Agri-Pause Mechanism: To ensure labor availability during peak agricultural cycles, the scheme includes a mandatory 60-day 'Agri-Pause'. During this period, state-sponsored works are suspended, allowing laborers to focus on sowing and harvesting crops on their own or local farms.

Infrastructure-Led Growth: The focus has shifted from manual labor tasks to the creation of durable national assets. The primary domains include:

Water Security: Large-scale irrigation and watershed management.

Rural Connectivity: Advanced all-weather roads and digital infrastructure connectivity.

 Agri-Logistics: Building cold storages, local markets, and processing units.

Climate Resilience: Projects aimed at mitigating climate change impacts on rural farming.

Digital Governance: All assets and labor data are tracked via the 'Viksit Bharat National Rural Infrastructure Stack', a centralized database ensuring real-time monitoring and transparency.

Payment Efficiency: A strict legal mandate requires wage payments to be processed within 15 days of work completion to minimize delays.

Core Objectives

Transition to Productivity: To move beyond simple subsistence-level employment toward building assets that increase rural income.

 

Seamless Integration: Better integration of rural labor markets with the needs of the agricultural and SME (Small and Medium Enterprise) sectors.

Technology Adoption: Implementing modern technology to monitor work quality and prevent leakages.

Existing MGNREGA job card holders are currently undergoing e-KYC verification to transition into the new 'Rural Employment Guarantee Card' system.

------0-----             

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

 

Abhishal

Current Law GS

( Useful for CSE , State CSE , Judicial Exam & Other Exams )

By : Abhishal Prakashan , Prayagraj

 

पूरा लेख पढ़ने के लिए अभिशाल प्रकाशन के ब्लॉग पर जाएं -

Blogger : https://abhishalcurrentlawgs.blogspot.com   

Note : प्रकाशित सामग्री UPSC/ UPPSC/ BPSC/ MPPSC/ RPSC/ JPSC/UKPSC के प्रतियोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी है ।

While every effort has been made to avoid any mistake or omission, the author, publisher and the printer do not owe any responsibility for any damage or loss to any person on account of error or omission in this publication. The Publishers will be obliged if mistakes are brought to their notice for corrections in further edition.

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

 

मंगलवार, 7 जुलाई 2026

VOLUME IV:TOPICS - Ayushman Bharat Digital Mission: Backbone of Digital Healthcare // MoU between ICAR and Seychelles

 

Abhishal

Current Law GS

( Useful for CSE , State CSE , Judicial Exam & Other Exams )

 

VOLUME  IV  :   TOPICS

 

~~~~~

 

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

( Ayushman Bharat Digital Mission )

~

आईसीएआर और सेशेल्स बीच समझौता  

( MoU between ICAR  and  Seychelles )

 

~~~~~

 

 

 

 

Abhishal Prakashan, Prayagraj

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

 

 

~~~~~

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन : Ayushman Bharat Digital Mission

( डिजिटल स्वास्थ्य का आधार : Backbone of Digital Healthcare )

~~~~~

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देश में एक सुरक्षित, एकीकृत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र (Digital Health Ecosystem) का निर्माण करना है । सितंबर 2021 में प्रारंभ किए गए इस मिशन ने भारत को विश्व के सबसे बड़े डिजिटल स्वास्थ्य नेटवर्कों में शामिल कर दिया है । मई 2026 तक 93 करोड़ से अधिक आभा (ABHA) खातों से 104 करोड़ से अधिक डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड जोड़े जा चुके हैं ।

एबीडीएम(ABDM)  का मुख्य आधार आभा (Ayushman Bharat Health Account) है, जो प्रत्येक नागरिक को 14 अंकों की एक विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान प्रदान करता है । इसके माध्यम से व्यक्ति अपने सभी मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप में संग्रहीत कर सकता है तथा अपनी सहमति से देश के किसी भी एबीडीएम (ABDM)  - सक्षम अस्पताल, डॉक्टर, लैब या बीमा कंपनी के साथ साझा कर सकता है । इससे कागजी दस्तावेजों की आवश्यकता कम होती है और उपचार की प्रक्रिया अधिक तेज, सरल तथा पारदर्शी बनती है।

मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य व्यावसायिक पंजीयन (HPR), स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री (HFR) तथा यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस (UHI) जैसी व्यवस्थाएँ विकसित की गई हैं । इनके माध्यम से देश के डॉक्टरों, अस्पतालों, क्लीनिकों, लैब और फार्मेसियों को एक साझा डिजिटल मंच पर जोड़ा गया है।

आरोग्य सेतु 2.0 को 29 जून, 2026 को एबीडीएम(ABDM)   के तहत एक नए रूप और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य एप्लिकेशन के रूप में शुरू किया गया था । एबीडीएम के अंतर्गत विकसित आरोग्य सेतु 2.0 नागरिकों के लिए एक व्यापक डिजिटल स्वास्थ्य ऐप के रूप में कार्य करता है । यह ऐप आभा आईडी बनाने, स्वास्थ्य रिकॉर्ड प्रबंधित करने, अस्पतालों में स्कैन एंड रजिस्टर सुविधा, बीमा संबंधी जानकारी देखने, रक्त की उपलब्धता खोजने, टेली-कंसल्टेशन प्राप्त करने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्वास्थ्य विश्लेषण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराता है ।

एबीडीएम(ABDM)   में गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है । मरीजों का स्वास्थ्य डेटा किसी केंद्रीय सर्वर पर संग्रहीत नहीं होता, बल्कि संबंधित अस्पताल या स्वास्थ्य संस्था के पास सुरक्षित रहता है। रिकॉर्ड केवल मरीज की स्पष्ट सहमति से ही साझा किए जाते हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)  भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी, कुशल और तकनीक-संचालित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह मिशन डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड, बेहतर सेवा वितरण, तेज बीमा दावों और सुरक्षित डेटा प्रबंधन के माध्यम से "सबके लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा" को साकार करने की दिशा में योगदान दे रहा है ।

-------------------------0----------------------------

 

Ayushman Bharat Digital Mission: Backbone of Digital Healthcare

~~~~~

Launch & Objective :

Launched by the Government of India in September 2021 to create a unified digital health ecosystem.

To provide secure, accessible, efficient, and citizen-centric digital healthcare services across India.

Every citizen receives a 14-digit Ayushman Bharat Health Account (ABHA) for storing and sharing digital health records with consent.

As of May 2026, over 93 crore ABHA accounts have been linked with 104 crore+ digital health records.

Key Points:

~ ABHA (Digital Health ID)

~ Healthcare Professionals Registry (HPR)

~ Health Facility Registry (HFR)

~ Unified Health Interface (UHI)

~ National Health Claims Exchange (NHCX)

Aarogya Setu 2.0:

 Offers ABHA creation, digital health records, appointment booking, teleconsultation, AI-based health insights, and emergency services.

Scan,Share Service & Benefits:

QR-code-based OPD registration reduces hospital waiting time from about one hour to 25 minutes.

Paperless records, faster diagnosis, seamless healthcare access, quicker insurance claim settlement, and improved continuity of care. Health records remain with the originating healthcare provider and are shared only with patient consent. Anonymous health data supports disease surveillance, public health planning, and AI-driven healthcare innovation.

Significance: Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) is one of the world's largest digital public health infrastructures, strengthening Universal Health Coverage (UHC) and advancing Digital India.                                                                                           Source:06072026PIB

-------------------------0----------------------------   ©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com


आईसीएआर और सेशेल्स बीच समझौता : MoU between ICAR  and  Seychelles

~~~~~

प्रधानमंत्री की सेशेल्स गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और सेशेल्स गणराज्य के मत्स्य पालन, कृषि और नीली अर्थव्यवस्था मंत्रालय के कृषि विभाग ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

दोनों देशों के बीच कृषि अनुसंधान, शिक्षा, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं और छात्रों के आदान-प्रदान और उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम प्रणालियों को साझा करने के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।

समझौते को क्रियान्वित करने के लिए, दोनों पक्षों ने पांच वर्षीय कार्य योजना (2026-2031) पर भी हस्ताक्षर किए। कार्य योजना में जलवायु-अनुकूल कृषि, बागवानी, फसलोत्तर प्रबंधन, पशुधन विकास और टिकाऊ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इस सहयोग का उद्देश्य संस्थागत संबंधों को मजबूत करना, कृषि उत्पादकता में सुधार करना, तकनीकी क्षमता का निर्माण करना और जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा जैसी उभरती चुनौतियों का समाधान करते हुए सतत कृषि विकास को समर्थन देना है।

आईसीएआर विश्वभर के साझेदार संस्थानों के साथ 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर के माध्यम से भारत की वैश्विक कृषि साझेदारी का निरंतर विस्तार कर रहा है। सेशेल्स के साथ समझौता ज्ञापन ग्लोबल साउथ के साथ भारत की सहभागिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सतत कृषि, नवाचार और वैश्विक खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

MoU between ICAR  and  Seychelles

~~~~~

MoU Signed:

ICAR (India) and the Agriculture Department of Seychelles signed an MoU during the Prime Minister's official visit to Seychelles.

Objective:

Strengthen bilateral cooperation in agricultural research, education, capacity building, and technology transfer.

Collaboration Areas:

Promote joint research programmes, exchange of scientists, researchers, and students, and share advanced agricultural technologies and best practices.

Work Plan: A five-year Work Plan (2026–2031) was adopted to implement the agreement.

 

Focus Areas:

~ Climate-smart agriculture;

~ Horticulture;

~ Livestock development;

~ Post-harvest management;

~ Sustainable food and nutritional security;

Expected Outcomes:

Improve agricultural productivity, strengthen institutional linkages, enhance technical capacity, and address climate change and food security challenges.

Significance:

Reinforces India–Seychelles agricultural cooperation and expands ICAR's global partnerships. ICAR has signed over 100 international MoUs, reflecting India's commitment to sustainable agriculture, innovation, and stronger engagement with the Global South.  Source:01072026PIB

-------------------------0----------------------------   ©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

Abhishal

Current Law GS

( Useful for CSE , State CSE , Judicial Exam & Other Exams )

By : Abhishal Prakashan , Prayagraj

 

पूरा लेख पढ़ने के लिए अभिशाल प्रकाशन के ब्लॉग पर जाएं -

Blogger : https://abhishalcurrentlawgs.blogspot.com   

Note : प्रकाशित सामग्री UPSC/ UPPSC/ BPSC/ MPPSC/ RPSC/ JPSC/UKPSC के प्रतियोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी है ।

While every effort has been made to avoid any mistake or omission, the author, publisher and the printer do not owe any responsibility for any damage or loss to any person on account of error or omission in this publication. The Publishers will be obliged if mistakes are brought to their notice for corrections in further edition.

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

VOLUME V : ‘PRAGATI’ Project : A National Initiative for Agricultural Development // VB-G RAM G (Viksit Bharat – Guarantee for Rural Assets and Mission for Growth) Act, 2025

  Abhishal Current Law GS ( Useful for CSE , State CSE , Judicial Exam & Other Exams ) ~~~~~ VOLUME   V   :    TOPICS ~~~~~ ...