Base Year of Wholesale Price Index ( WPI ) Revised
from 2011–12 to 2022–23
थोक मूल्य सूचकांक का आधार
वर्ष 2011-12
में संशोधन : अब
आधार वर्ष 2022-23
होगा
थोक मूल्य सूचकांक
(डब्ल्यूपीआई) के आधार वर्ष को 2011-12 से संशोधित करके 2022-23 करने और
उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) के संकलन को सक्षम प्राधिकारी ने 25.05.2026 को आयोजित
अपनी बैठक में अनुमोदित कर दिया । इससे पहले, अनुशंसित संकलन पद्धति को
मूल्य और जीवन यापन लागत सांख्यिकी पर तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) (एसपीसीएल)
द्वारा अनुमोदित किया गया था। बाद में, इस पद्धति को राष्ट्रीय
सांख्यिकी आयोग (एनएससी) के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया था।
डब्ल्यूपीआई (2022-23) की
नई श्रृंखला की मुख्य विशेषताएं
(1) वस्तुओं
की संख्या में वृद्धि : वस्तुओं की कुल
संख्या 697
से बढ़कर 957
हो गई है;
(2) विद्युत
के अंतर्गत नई और नवीकरणीय ऊर्जा का समावेश:
सौर और पवन जैसे ऊर्जा के नए स्रोतों को 'विद्युत' समूह के
अंतर्गत जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त, परमाणु बिजली को भी इसमें
शामिल किया गया है;
(3) ऊर्जा
कीमतों पर नज़र रखने के लिए सुसंगत और एकीकृत संरचना:
कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस को 'प्राथमिक वस्तुओं' से 'ईंधन और
बिजली' में
स्थानांतरित कर दिया गया है। इस समूह में पहले से ही कोयला, बिजली और
पेट्रोलियम उत्पाद जैसे अन्य प्रमुख ईंधन शामिल हैं। यह पुनर्गठन बेहतर तालमेल
स्थापित करने में सहायक होगा;
(4) भार
निर्धारण हेतु बेहतर कार्यप्रणाली:
डब्ल्यूपीआई (2022-23)
के लिए भार तैयार करने हेतु सकल
उत्पादन मूल्य (जीवीओ) का उपयोग किया गया है। वहीं दूसरी ओर डब्ल्यूपीआई 2011-12 श्रृंखला
में शुद्ध व्यापार मूल्य यानी जीवीओ + आयात - निर्यात का उपयोग किया गया था, क्योंकि
जीवीओ पर आधारित भार उत्पादक के दृष्टिकोण से वस्तुओं के आर्थिक महत्व को बेहतर
ढंग से दर्शाते हैं और वे घरेलू उत्पादन का प्रतिनिधित्व करते हैं;
(5) बेहतर
गणना पद्धति: प्राथमिक
सूचकांकों को दीर्घकालिक सूत्रीकरण विधि के स्थान पर श्रृंखला-आधारित विधि का
उपयोग करके अल्पकालिक सूत्रीकरण द्वारा संकलित किया जा रहा है (जैसा कि वर्तमान
श्रृंखला में प्रचलित है);
(6) मूल्य
डेटा में कमी को पूरा करने की बेहतर विधि:
डब्ल्यूपीआई की मौजूदा श्रृंखला में उपयोग की जा रही 'कैरी-फॉरवर्ड' विधि के
स्थान पर 'लक्षित
माध्य इम्पुटेशन' विधि
का उपयोग किया गया है;
(7) सम्बंधित
तथ्य: सम्बंधित तथ्य की गणना
वित्तीय वर्ष 2024-25
के लिए डब्ल्यूपीआई की पुरानी और नई श्रृंखला के बारह महीने के सूचकांकों के
ज्यामितीय माध्य के अनुपात के रूप में की गई है। यह सभी वस्तुओं और प्रमुख समूहों
के लिए उपलब्ध होगा।
15 JUN 2026 को डीपीआईआईटी
का आर्थिक सलाहकार कार्यालय द्वारा 2022-23 को
आधार वर्ष मानते हुए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) की संशोधित श्रृंखला जारी । यह
नई श्रृंखला 2011-12
को आधार वर्ष मानते हुए विद्यमान
डब्ल्यूपीआई श्रृंखला का स्थान लेगी।
|
The revision
of the Base Year of Wholesale Price Index (WPI) from 2011-12 to 2022-23 and
compilation of Producer Price Indices (PPIs) has been approved by the
competent authority in its meeting held on 25.05.2026. Earlier, the
recommended compilation methodology was approved by the Technical Advisory
Committee (TAC) on Statistics of Price and Cost of Living (SPCL).
Subsequently, the methodology was also presented before the National
Statistical Commission (NSC). Key highlights
of the new series of WPI (2022-23): (1) Increased number of Items: The total number
of items has increased from 697 to 957; (2) Inclusion of New and Renewable Energy under
Electricity: New sources of energy, such as Solar and Wind, have been added
under ‘Electricity’ Group. In addition, Nuclear Electricity has been included
in the basket; (3) Coherent and Integrated Structure for
Tracking Energy Prices: Crude
Petroleum and Natural Gas has been shifted from the ‘Primary Articles’ to the
‘Fuel and Power. This reorganization would lead to better alignment, as this
group already houses other major fuels such as coal, electricity, and
petroleum products; (4) Improved Methodology for Derivation of
Weights: Gross Value of Output (GVO) has been used for preparing weights for
WPI (2022-23) as compared to Net Traded Value i.e. GVO + Imports – Exports,
used in WPI 2011-12 series since the weights based on GVO reflect the
economic significance of commodities in a better way from the producer’s
perspective, as they represent domestic production; (5) Improved Computation Methodology: The
elementary indices are being compiled using short-term formulation using
chain-based method, in place of long-term formulation method (as practiced in
the existing series; and (6) Improved Method for Imputing Missing Price
Data: ‘Targeted Mean Imputation’ method has been used, in place of
‘Carry-forward’ method being used in the existing series of WPI. (7) Linking Factor : The Linking Factor has been
computed as ratio of geometric means of the twelve month indices of old and
new series of WPI for the financial year 2024-25. This will be available for
All Commodities and the Major Groups. 15 JUN 2026 The Office of Economic Adviser, DPIIT released the revised series of WPI with base year 2022-23. The new series will replace the existing series of WPI with base year 2011-12. [Source : PIB] |
Useful for CSE 2026, State Civil Service Exams & Other Judicial Examinations
Abhishal
Current Law & GS
By : Abhishal Prakashan , Prayagraj
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें