26 JUN
2026
वरिष्ठ नागरिकों के लिए शतायु
डैशबोर्ड
सामाजिक न्याय एवं
अधिकारिता विभाग ने 22.05.2026 को शतायु
( वरिष्ठ नागरिकों की समग्र देखभाल सहायता एवं प्रशिक्षण ) डैशबोर्ड का शुभारंभ
किया है । यह डैशबोर्ड सभी प्रशिक्षित वृद्धावस्था देखभालकर्ताओं को जरूरतमंद
वरिष्ठ नागरिकों को अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजीकरण करने का मंच प्रदान
करता है। शतायु डैशबोर्ड का प्रबंधन राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी)
द्वारा किया जाता है, जो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का एक स्वायत्त निकाय है और वृद्धावस्था
देखभालकर्ताओं के प्रशिक्षण का दायित्व भी इसी संस्थान को सौंपा गया है ।
डेटाबेस को मजबूत बनाने के लिए, 2023-24 और उससे
पहले के वर्षों में प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं को भी शतायु डैशबोर्ड पर स्वयं
पंजीकरण करने का अवसर दिया गया। इसका उद्देश्य डैशबोर्ड पर अधिक से अधिक वृद्धावस्था
देखभालकर्ताओं को शामिल करना था,
ताकि
अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक उनकी सेवाओं का लाभ उठा सकें। तकनीकी टीमें लगातार प्रविष्टियों
की निगरानी कर रही हैं और डेटा को सुव्यवस्थित करने के लिए नियमित रूप से आवश्यक
कदम उठाए जा रहे हैं।
यह उल्लेखनीय है कि शतायु का
उद्देश्य स्व-पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से अंतिम उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाना है ।
सक्षम तकनीकी सहायता टीम द्वारा प्रारंभिक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सामाजिक
न्याय और अधिकारिता मंत्रालय पूरे भारत में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण का समर्थन
करने वाले एक समावेशी और आयु-अनुकूल इकोसिस्टम के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है ।
|
SHATAYU Dashboard for Senior Citizens
The Department of Social Justice and Empowerment has launched SHATAYU
(Senior Holistic Care Assistance and Training for Your Utility) Dashboard
on 22.05.2026. The dashboard provides a platform to all trained Geriatric
caregivers to register themselves on the dashboard for providing their
services to the needy senior citizens. The SHATAYU dashboard is managed by
National Institute of Social Defence (NISD), an autonomous body of Ministry
of Social Justice and Empowerment which is also mandated with the training of
geriatric caregivers. In order to strengthen the
database, caregivers trained during 2023-24 and earlier years, were also
given an opportunity to self-register on the SHATAYU dashboard. The same was
done with an intention of reflecting the maximum number of geriatric
caregivers on the dashboard, so that more and more senior citizens are able
to avail their services. The technical teams are continuously monitoring the
entries and suitable interventions are being made regularly to streamline the
data through an ongoing process. It is worth appreciating that
the intention of SHATAYU is to empower the end users through
self-registration mechanism. The initial glitches are being addressed by the
able technical support team. The Ministry of Social Justice and Empowerment
remains committed to building an inclusive and age-responsive ecosystem that
supports the well-being of senior citizens across India. |
Source : Ministry of Social Justice & Empowerment 25 JUN 2026/PIB
Abhishal
Current Law & GS
Useful for Civil Services, Judicial & Other law Examinations
By : Abhishal Prakashan , Prayagraj
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें